हमारी नवीन श्रृंखला ‘संस्कृत मंजरी’ संस्कृत पाठ्य पुस्तक कक्षा 6 से 8 तक (NCERT) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, एवम् राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 के अंतर्गत दिए गए निर्देशों पर आधारित है एवं भाषा शिक्षण के नवीनतम मापदंडों पर पूर्णत: खरी उतरती है। इसमें सतत विकास लक्ष्य (SDGs) का एक आदर्श मिश्रण शामिल किया है, जो पर्यावरण, आर्थिक और सामाजिक आयामों का संयोजन है। इस श्रृंखला के अंतर्गत 21वीं सदी के कौशल; जैसे- गहन चिंतन, संचार कौशल, संप्रेषणात्मकता, कला समेकन, वैचारिक शिक्षा, अनुभव आधारित ज्ञान, भारत का ज्ञान, बहुविषयक शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य तथा जीवन कौशल सम्मिलित हैं।
6 से 8 कक्षा तक की इस श्रृंखला में शब्दार्थ के अतिरिक्त संधि-विच्छेद, एकपदीय, बहुविकल्पीय, वचन-परिवर्तन, काल-परिवर्तन, वाक्य- शोधन, उचित पद – परिचय आदि का समावेश किया गया है। इसी प्रकार ‘योग्यता – विस्तार’ के अंतर्गत चित्र-वर्णन और व्याकरण के सिद्धांतों का सचित्र निरूपण आदि के द्वारा विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक क्षमता और भाषा कौशल का विकास करने के लिए प्रेरित किया गया है। ये सारे प्रयत्न बहुत ही आकर्षक रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से किए गए हैं।
![]() |
![]() |
![]() |
| Snskrit Manjari Part 1 | Snskrit Manjari Part 2 | Snskrit Manjari Part 3 |
| ISBN 978-81-966734-3-7 | ISBN 978-81-966734-8-2 | ISBN 978-81-967658-2-8 |
| MRP र 230 | MRP र 250 | MRP र 270 |



