Naya Sawera Hindi

नया सवेरा

हिंदी पाठमाला

प्रमुख विशेषताएँ

(Text cum-Workbook) कक्षा 1 से 8
यह श्रृंखला (NCERT) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत दिए गए निर्देशों पर आधारित है एवं भाषा शिक्षण के नवीनतम मापदंडों पर पूर्णत: खरी उतरती है। इसमें सतत विकास लक्ष्य (SDGs) का एक आदर्श मिश्रण शामिल किया है, जो पर्यावरण, आर्थिक और सामाजिक आयामों का संयोजन है। इस श्रृंखला के अंतर्गत 21वीं सदी के कौशल; जैसे- गहन चिंतन, संचार कौशल, संप्रेषणात्मकता, कला समेकन, वैचारिक शिक्षा, अनुभव आधारित ज्ञान, भारत का ज्ञान, बहुविषयक शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य तथा जीवन कौशल सम्मिलित हैं।

  • पाठ से पूर्व पाठ के मूल विषय से संबंधित जानकारी दी गई है, जिससे विद्यार्थियों की वैचारिक क्षमता एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
  • हमने सीखा – पाठ के मूल विषय से मिलने वाली शिक्षा का उल्लेख किया गया है।

    शब्द सागर शब्द सागर में क्लिष्ट शब्दों का अर्थ, मूल वर्तनी-नवीन वर्तनी व उच्चारण दिया है। इसमें वर्तनी की अशुद्धियों का मानक संशोधन किया गया है।

  • अध्याय से – मूल्यांकन हेतु बहुविकल्पीय प्रश्न, मौखिक प्रश्न, लिखित प्रश्न, वाक्य सही/गलत प्रश्न, वाक्य- पूर्ति आदि विभिन्न मूल्यपरक प्रश्न सम्मिलित किए गए हैं।
  • भाषा कौशल – व्याकरणीय ज्ञान, रोचक एवं वैविध्यपूर्ण अभ्यास, व्याकरण के नियमों की व्यवस्थित जानकारी तथा व्यावहारिक प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया है।

    रचनात्मक कौशल – भाषा कौशल पर आधारित विविध गतिविधियाँ सम्मिलित की गई हैं। जिसमें गहन चिंतन, रचनात्मक कौशल, वाचन/श्रवण कौशल, जीवन कौशल तथा अनुभव आधारित ज्ञान आदि गतिविधियाँ व परियोजना कार्य सम्मिलित किए गए हैं।

  • बहुविषयक शिक्षा – ज्ञान की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए एक बहुविषयक दुनिया के लिए विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, मानविकी और खेल के बीच बहुविषयक तथा समग्र शिक्षा का विकास किया गया है। जो विद्यार्थियों को बहु-विषयक शिक्षा की ओर उन्मुख करेगा।
  • सहयोगात्मक एवं नेतृत्व कौशल – नैतिकता, मानवीय और संवैधानिक मूल्य; जैसे- सहानुभूति, शिष्टाचार, स्वच्छता, दूसरों के लिए सम्मान, लोकतांत्रिक भावना, सेवा-भाव, वैज्ञानिक चिंतन, न्याय आदि की सीख दी गई है। इससे विद्यार्थियों में सहयोगात्मक एवं नेतृत्व कौशल का विकास होगा।
Naya Sawera Hindi part 1 Naya Sawera Hindi part 2 Naya Sawera Hindi part 3
ISBN 978-81-966461-1-0 ISBN 978-81-966461-3-4 ISBN 978-81-966461-4-1
MRP 260 MRP  280 MRP  300

 

Naya Sawera Hindi part 4 Naya Sawera Hindi part 5 Naya Sawera Hindi part 6
ISBN 978-81-966461-7-2 ISBN 978-81-969441-1-7 ISBN 978-81-969441-7-9
MRP 320 MRP 340 MRP 340

 

Naya Sawera Hindi part 7 Naya Sawera Hindi part 8
ISBN 978-81-969441-2-4 ISBN 978-81-976105-9-2
MRP 350 MRP 360